5 जून 2012 - 19:30

राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि अमरीका ने अब तक दुनिया पर कई ख़तरनाक जंगे थोपी हैं और इस्राईलियों के साथ मिल कर फ़िलिस्तीनी जनता पर अत्याचार कर रहा है.............

 राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने दुनिया में अमरीका की युद्ध थोपने और क़ब्ज़ा करने जैसी नीतियों की कड़ी निंदा की है।  बीजिंग यूनिवर्सिटी में स्टूडेन्ट्स को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि अमरीका ने अब तक दुनिया पर कई ख़तरनाक जंगे थोपी हैं और इस्राईलियों के साथ मिल कर फ़िलिस्तीनी जनता पर अत्याचार कर रहा है।  राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने ईरान और चीन को साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष में आगे रहने वाला बताया। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने स्पष्ट किया कि ईरान और चीन दुनिया में शांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात रहे राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा पर हैं।...........166